बस में तुम्हारे रहता हो, वो प्यार थोड़ी है
भरसक टीस नहीं देता हो , वो प्यार थोड़ी है
छा जाएगा प्यार जो दिल पर, दर्द बड़ा सहना होगा
तरसेंगे बेबस दोनों पल पल, मुश्किल फिर भी कहना होगा
जब दर्द-ओ-दवा सारे ही मन के, उससे ही जुड़ जाएंगे
दिल सूझेगा जैसे हो गिरवी, दुख उसके तुम्हे रुलायेंगे
तब ऐ प्यारे जान ये लेना, जीना दुशवार हो चुका है
डूबो गे तुम "और" भी हर दिन, "अब" प्यार हो चुका है !!
A brilliant description of the hardships of falling in love !! From Jiji.
ReplyDelete